LOADING...
'धमाल 4' ने तीसरे दिन लूटा बॉक्स ऑफिस, 100 करोड़ रुपये कमाने से इंच भर दूर
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धमाल 4' ने तीसरे दिन लूटा बॉक्स ऑफिस, 100 करोड़ रुपये कमाने से इंच भर दूर

Jul 13, 2026
10:35 am

क्या है खबर?

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अपने नाम की तरह ही इस कॉमेडी-ड्रामा ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाकर रख दिया है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'धमाल' फ्रैंचाइजी की चौथी कड़ी है, जो रिलीज के बाद से ताबड़तोड़ कारोबारी करती जा रही है। इसके आगे आलिया भट्‌ट की 'अल्फा' और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का कैसा हाल रहा? आइए जानते हैं।

कमाई

'धमाल 4' ने 3 दिनों में मचाया कोहराम

सैकनिल्क के मुताबिक, इसने रिलीज के तीसरे दिन (रविवार को) 28.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है। फिल्म ने 14 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था और दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद घरेलू स्तर पर फिल्म कुल 65 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं इसका वैश्विक कुल कलेक्शन 92 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन और जावेद जाफरी भी अहम किरदारों में शामिल हैं।

टक्कर

'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई

उधर आलिया अभिनीत फिल्म 'अल्फा' ने रिलीज के 10वें दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ घरेलू स्तर पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन एक सप्ताह में महज 53.60 करोड़ रुपये हो सका है। फिल्म में शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं। दूसरी ओर, 'वेलकम टू द जंगल' भी सुस्त गति से आगे बढ़ रही है। इसने 17वें दिन 1.90 करोड़ कमाए हैं, जिससे कुल कलेक्शन अब 129.55 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement