शोधकर्ता अब AI से पता लगाएंगे बच्चों के टीवी देखने का दिमाग पर असर
यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन ने बच्चों के टीवी शो पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से रिसर्च करने के लिए 'नर्व लैब' लॉन्च की है। यहां शोधकर्ता AI का इस्तेमाल करके यह पता लगा रहे हैं कि एनिमेटेड शो बच्चों के ध्यान और उनकी समझ पर कैसा असर डालते हैं। वे करीब 1,000 एपिसोड की गहराई से जांच कर रहे हैं, ताकि समझ सकें कि तेज रफ्तार, चमकीले रंग और कहानियां 3 से 6 साल के बच्चों के लिए क्या मायने रखती हैं।
3-6 साल के बच्चों को किया अध्ययन के लिए आमंत्रित
'नर्व लैब' का काम सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं है। यहां शोधकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि एनिमेटेड कार्यक्रमों की कौन-सी खासियतें बच्चों के बर्ताव और उनकी सोच पर कैसा असर डालती हैं।
जिन परिवारों में 3 से 6 साल के बच्चे हैं, वे इस ऑनलाइन अध्ययन में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं लैब ब्रेन-इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल करके गणित के खेलों का परीक्षण भी कर रही है, ताकि यह जान सकें कि किसी बच्चे को और अभ्यास की जरूरत है या उसे धीरे-धीरे सीखने का मौका मिलना चाहिए।