LOADING...
थ्रेड्स अब वेब पर ला रहा डायरेक्ट मैसेजिंग की सुविधा
थ्रेड्स अब वेब पर डायरेक्ट मैसेज की सुविधा देगा

थ्रेड्स अब वेब पर ला रहा डायरेक्ट मैसेजिंग की सुविधा

May 06, 2026
10:14 am

क्या है खबर?

मेटा के स्वामित्व वाले सोशल नेटवर्क थ्रेड्स मोबाइल पर सभी के लिए डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) की सुविधा शुरू करने के लगभग एक साल बाद इस फीचर को वेब पर पेश करने जा रहा है। इससे डेस्कटॉप पर निजी ​​और ग्रुप चैट की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म कंपनी का कहना है कि वह फिलहाल वेब पर DM की टेस्टिंग कर रही है, लेकिन जल्द ही इस फीचर को अधिक लोगों के लिए उपलब्ध कराने की योजना है।

तरीका 

वेब पर कैसे काम करेगा यह फीचर?

इस नए फीचर के तहत आप वेब पर DM पेज में आप अपना इनबॉक्स और मैसेज रिक्वेस्ट देख सकते हैं। मोबाइल की तरह यह भी चुन सकते हैं कि आपको कोई भी मैसेज कर सकता है या केवल वे लोग, जिन्हें आप फॉलो करते हैं। कंपनी वेब पर ग्रुप चैट की भी टेस्टिंग करने की योजना बना रही है। यह सुविधा फिलहाल मोबाइल पर उपलब्ध है और अधिक नियंत्रणों पर भी काम कर रही है।

सुविधा 

इसमें क्या-क्या मिलेगी सुविधा?

थ्रेड्स के वेब वर्जन में अब एक 'मैसेज' टैब शामिल है, जो आपका DM इनबॉक्स खोलता है। साथ ही एक 'रिक्वेस्ट' सेक्शन भी है, जहां आप सभी आने वाले मैसेज अनुरोध देख सकते हैं। आप अपने मैसेज को खोज भी सकते हैं और तुरंत एक नई चैट शुरू कर सकते हैं। वेब पर मैसेजिंग सुविधा लाकर थ्रेड्स अपने डेस्कटॉप अनुभव को एक्स और ब्लूस्काई जैसे प्रतिस्पर्धियों के साथ बराबरी करने की तैयारी कर रही है।

Advertisement