गूगल ने एक साल पहले ही बना लिया था ChatGPT जैसा मॉडल, फिर क्यों नहीं उतारा?
OpenAI के एक कर्मचारी ने खुलासा किया है कि गूगल ने 2021 के आखिर में LMChat नाम का एक चैटबॉट बनाया था, जो ChatGPT जैसा था।
उसने इसे दुनिया के सामने पेश नहीं किया क्योंकि उसे डर था कि इससे उसके सर्च बिजनेस पर गलत असर पड़ सकता है।
इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले डीपमाइंड के पूर्व कर्मचारी और OpenAI के वर्तमान कर्मचारी थिएबाल्ट सॉटियाक्स ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गूगल नहीं चाहता था कि कोई भी चीज उसके मुख्य कामकाज में कोई बाधा डाले।
2 AI मॉडल्स का अंदरूनी तौर पर किया इस्तेमाल
असल में, गूगल ने 2017 में 'ट्रांसफॉर्मर' आर्किटेक्चर लाकर आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट्स की नींव रखी थी।
गूगल ने LaMDA और PaLM जैसे एडवांस मॉडल बनाए जरूर, लेकिन इन्हें सिर्फ अंदरूनी तौर पर ही इस्तेमाल किया गया।
दरअसल, इनकी सटीकता और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई थीं। दूसरी तरफ, OpenAI का ChatGPT बहुत तेजी से मशहूर हुआ और सिर्फ 2 महीने में 10 करोड़ यूजर तक पहुंच गया। अगस्त, 2026 तक इसके मासिक यूजर की संख्या एक अरब हो चुकी है।
गूगल का जेमिनी भी पीछे नहीं है और इसके यूजर की संख्या 95 करोड़ तक पहुंच गई है। यह बताता है कि AI के क्षेत्र में मुकाबला कितना कड़ा हो गया है।