Loading...
फरहान अख्तर ने ऐन मौके पर छोड़ा आमिर खान का साथ, 'ललकारा' से किया किनारा
फरहान अख्तर ने 'ललकारा' से खुद को बाहर किया

फरहान अख्तर ने ऐन मौके पर छोड़ा आमिर खान का साथ, 'ललकारा' से किया किनारा

Aug 03, 2026
11:35 am

क्या है खबर?

आमिर खान अपनी अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'ललकारा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके निर्देशन की कमान निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने उठाई है। 2001 में आई सुपरहिट फिल्म 'लगान' के बाद, दोनों इस परियोजना के जरिए दूसरी बार साथ जुड़ रहे हैं। अब परियोजना से जुड़ा चौंकाने वाला अपडेट आया है, क्योंकि इसकी कास्टिंग में बड़ा बदलाव होने की खबर है। कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर ने परियोजना से किनारा कर लिया है, जो इसका अहम हिस्सा थे।

वजह

फरहान से इस कारण लिया फिल्म छोड़ने का फैसला

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फरहान अपनी आगामी फिल्म में दिग्गज संगीतकार आर.डी. बर्मन का किरदार निभाते दिखेंगे, जिसका निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं।

फिल्म के शेड्यूल के टकराव के चलते उन्होंने आमिर और आशुतोष की फिल्म से किनारा कर लिया है।

बता दें, भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ की जिंदगी पर आधारित 'ललकारा' में फरहान को एक अहम किरदार के लिए शामिल किया गया था।

हालांकि, निर्माता के तौर पर वह इस परियोजना के साथ जुड़े रहेंगे।

कास्टिंग

फरहान की जगह इस अभिनेता को लेने की चर्चा

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट, राजकुमार हिरानी फिल्म्स के सहयोग से 'ललकारा' का निर्माण कर रही है।

उनके बतौर अभिनेता परियोजना से हटने के बाद, आशुतोष ने सिद्धांत गुप्ता को उनकी जगह फाइनल कर लिया है।

उन्हें 'जुबली', 'ब्लैक वारंट' और 'फ्रीडम एट मिडनाइट' जैसी वेब सीरीज के लिए जाना जाता है और अब 'ललकारा' में सिद्धांत को आमिर के करीबी दोस्त की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

ADVERTISEMENT