WMO ने अब तक का सबसे ताकतवर अल नीनो आने की दी चेतावनी
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने आगाह किया है कि प्रशांत महासागर में अल नीनो 2026 तेजी से सक्रिय हो रहा है और यह अब तक का सबसे ताकतवर अल नीनो साबित हो सकता है।
14 अलग-अलग मॉडलिंग ग्रुपों के लगभग 96 फीसदी अनुमानों के अनुसार, यह 2015-16 में बने पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है। इसका मतलब है कि यह मौसमी घटना 2027 की शुरुआत तक अपना असर दिखा सकती है।
मौसम में क्या आ सकते हैं बदलाव?
अल नीनो केवल आंकड़ों की बात नहीं है। इससे कई इलाकों में भीषण गर्मी, सूखा, बाढ़ और बारिश के असामान्य पैटर्न सामने आने की आशंका है।
भारत के लिए इसका मतलब कमजोर मानसून और आगे चलकर और भी गर्म दिन हो सकते हैं। WMO ने सभी देशों से अभी से तैयारी करने का आग्रह किया है, खासकर पानी की उपलब्धता और खेती-किसानी के लिए।
ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण पहले से ही तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगले साल वैश्विक तापमान में भी भारी उछाल देखने को मिल सकता है।