ब्रिटेन की UKGI ने 51 सरकारी अधिकारियों का डाटा किया लीक
टेक्नोलॉजी
ब्रिटेन की सरकारी निवेश यूनिट (UKGI) ने गलती से 51 सरकारी अधिकारियों की संवेदनशील जानकारी लीक कर दी।
यह गलती तब हुई, जब एक कर्मचारी ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया, जिसकी वजह से एक अंदरूनी दस्तावेज लगभग 40 घंटों तक सार्वजनिक बना रहा। UKGI ने अपनी सालाना रिपोर्ट में इस खबर की जानकारी दी है।
यह चैनल 4 और पोस्ट ऑफिस जैसी बड़ी कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी संभालती है।
सुरक्षा को बेहतर बनाने पर चल रहा काम
UKGI ने इस घटना की जानकारी ब्रिटेन के इंफॉर्मेशन कमिश्नर ऑफिस (ICO) को दी। साथ ही, अपनी सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बाहरी विशेषज्ञों की मदद ली।
इसके सुझाए गए ज्यादातर सुधार पहले से लागू हो चुके हैं या जल्द ही लागू किए जाएंगे। यह दर्शाता है कि तकनीकी खतरों के लगातार बढ़ने की वजह से संगठन भी अब ज्यादा सतर्क हो रहे हैं।