Loading...
राष्ट्रमंडल खेल 2026: सेल्वा प्रभु ने फूड पॉइजनिंग से जूझने के बाद हासिल किया कांस्य पदक
सेल्वा प्रभु ने फूड पॉइजनिंग से जूझने के बाद हासिल किया कांस्य पदक

राष्ट्रमंडल खेल 2026: सेल्वा प्रभु ने फूड पॉइजनिंग से जूझने के बाद हासिल किया कांस्य पदक

Aug 02, 2026
10:23 am

क्या है खबर?

ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार को भारतीय एथलेटिक्स के 'वंडर बॉय' सेल्वा प्रभु थिरुमरण ने ट्रिपल जंप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपने 5वें प्रयास में 16.52 मीटर की दूरी तय कर यह कारनामा किया। सेल्वा प्रभु के लिए यह सब इतना आसान नहीं रहा। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों से पहले का पूरा सप्ताह फूड पॉइजनिंग, दस्त और नींद की कमी से जूझते हुए बिताया। हालांकि, ये परेशानी भी उन्हें लक्ष्य से नहीं डिगा पाई।

बयान

सेल्वा ने क्या दिया बयान?

सेल्वा ने पदक जीतने के बाद NNIS से कहा, "लगभग एक हफ्ते पहले मुझे दस्त और फूड पॉइजनिंग (खाद्य विषाक्तता) हो गई थी। डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्टों ने दवाइयों से मेरी काफी मदद की, लेकिन यह मुश्किल था।"

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों से मैं ठीक से सो भी नहीं पा रहा था। मुझे अब भी लगता है कि मैं और दूर तक कूद सकता था, लेकिन मुझे गर्व है क्योंकि मैंने अपने देश के लिए पदक जीतने में सफल रहा।"

सपना

यह मेरे माता-पिता का सपना था- सेल्वा

सेल्वा ने कहा, "यह मेरे माता-पिता का सपना था। यह मेरी पहली सीनियर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है और कांस्य पदक जीतना मेरे लिए बहुत खास है। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया। इनमें मेरे कोच, फिजियोथेरेपिस्ट, दोस्त, टीम के साथी और प्रशंसक सभी शामिल हैं। उनके बिना मुझे नहीं लगता कि मैं यहां तक ​​पहुंच पाता।"

उन्होंने कहा, " पोडियम पर खड़े होने के बाद भी मुझे लगा कि अभी और भी बहुत कुछ बाकी है।"

ADVERTISEMENT

गर्व

मुझे देश के लिए पदक जीतने पर है गर्व- सेल्वा

सेल्वा ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं थोड़ा और दूर तक कूद सकता था, लेकिन यह सब उस दिन की बात है। भी मुझे बहुत गर्व है क्योंकि मैंने अपने देश के लिए पदक जीता है।"

उन्होंने स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण चित्रवेल को लेकर कहा, "हम 2022 से साथ में प्रशिक्षण कर रहे हैं। वह एक बहुत अच्छा टीममेट है और उसमें बहुत क्षमता है। हम एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।"

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है सेल्वा प्रभु का करियर?

सेल्वा प्रभु को भारतीय एथलेटिक्स का 'वंडर बॉय' कहा जाता है। उन्होंने कोलंबिया के कैली में विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2022 में 16.15 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता था।

वह इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रिपल जंपर थे।

दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई अंडर-20 चैंपियनशिप 2023 में उन्होंने 16.01 मीटर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

उन्हें एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन (AAA) ने 'सर्वश्रेष्ठ एशियाई जूनियर एथलीट' के पुरस्कार से नवाजा था।

ADVERTISEMENT