आंत का IMP हो सकता है अल्जाइमर का शुरुआती संकेत, अध्ययन में हुआ खुलासा
वैज्ञानिकों ने आंत की सेहत और अल्जाइमर के बीच एक हैरान कर देने वाला रिश्ता खोजा है। एक नए अध्ययन में सामने आया है कि जिन लोगों के रक्त में IMP (आंत के बैक्टीरिया का एक अणु) नाम के अणु का स्तर ज्यादा था।
उन्होंने दिमागी क्षमता की शुरुआती जांच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। ऐसा उन लोगों के साथ भी हुआ, जिनमें अल्जाइमर के कोई साफ लक्षण तब तक नहीं दिखे थे।
यह बात इशारा करती है कि अल्जाइमर की बीमारी पूरी तरह शुरू होने से पहले ही आपकी आंत में होने वाले बदलाव इसमें एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।
IMP को कम करने में मिल सकती है मदद
पता चला है कि IMP रक्त-मस्तिष्क बाधा (ब्लड-ब्रेन बैरियर) को पार करके उन प्रोटीनों (एमाइलॉयड बीटा और टाऊ) को नुकसान पहुंचा सकता है, जिनका संबंध अल्जाइमर रोग से है।
हालांकि, यह बात अभी साबित नहीं हुई है कि आंत से जुड़ी समस्याएं सीधे अल्जाइमर का कारण बनती हैं, लेकिन यह जरूर पता चला है कि आपकी माइक्रोबायोम (आंत में मौजूद सूक्ष्मजीवों का समुदाय) इस बीमारी के बढ़ने के तरीके पर असर डाल सकती है। वैज्ञानिक भविष्य में IMP के बनने की प्रक्रिया को कम करने या इसके बुरे प्रभावों को रोकने के तरीकों की खोज कर सकते हैं।