अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल: आईफोन 16 को खरीदना हुआ सस्ता, छूट के बाद इतनी हुई कीमत
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 में आईफोन 16 को खरीदना अब काफी सस्ता हो गया है। इसका 128GB वाला मॉडल, जिसकी कीमत आमतौर पर 89,900 रुपये होती है, वह अब केवल 76,999 रुपये में मिल रहा है।
इसके ऊपर से आप नो-कॉस्ट EMI ऑफर और अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,309 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। साथ ही कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से 1,000 रुपये तक की छूट भी मिल रही है।
कार्ड पर कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर
अगर, आप अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2,309 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। दूसरे कुछ खास कार्डों पर 1,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको 2,161 रुपये प्रति माह तक की EMI का विकल्प भी मिलता है। इतना ही नहीं अगर, आप अमेजन के एक्सचेंज प्रोग्राम के जरिए अपना पुराना फोन बदलते हैं तो 37,600 रुपये तक की और बचत कर सकते हैं। इससे आपका फोन अपग्रेड करने का यह सबसे अच्छा मौका बन जाता है।