ऐपल आईफोन डुओ के लिए प्री-ऑर्डर खुलते ही डिलीवरी पहुंची 2027 तक
ऐपल का पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ प्री-ऑर्डर के लिए आते ही इसकी जबरदस्त मांग देखने को मिली है। शुक्रवार को जैसे ही प्री-ऑर्डर शुरू हुए डिलीवरी की तारीखें तुरंत खिसककर जनवरी, 2027 तक पहुंच गईं।
इस देरी के बावजूद कंपनी अभी भी ऑनलाइन ऑर्डर ले रही है, जिससे पता चलता है कि लोग इस नए मॉडल को लेकर कितने उत्साहित हैं।
बढ़ सकती है औसत बिक्री कीमत
डुओ के सभी वर्जन (256GB से लेकर 2TB तक) के प्री-ऑर्डर में देरी हो रही है। यह लॉन्च इस साल के आईफोन 18 प्रो की लॉन्चिंग से भी बड़ा लग रहा है और यह ऐपल के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉन टर्नस के लिए एक अहम मौका है।
जानकारों का मानना है कि अगर, ज्यादा यूजर्स प्रो मॉडल से डुओ में स्विच करते हैं तो इससे आईफोन की औसत बिक्री कीमत (एवरेज सेलिंग प्राइस) बढ़ सकती है। बढ़ती मांग के चलते ऐपल के शेयर 0.43 फीसदी बढ़कर 343.46 डॉलर (32,000 रुपये) पर पहुंच गए।