मोस्ट इनोवेटिव AI प्रोडक्ट अवार्ड्स 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
इकोनॉमिक टाइम्स ने 'मोस्ट इनोवेटिव AI प्रोडक्ट अवार्ड्स 2026' शुरू किए हैं। इनका मकसद उन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स को पहचान दिलाना है, जो अपने क्षेत्र में गेम चेंजर साबित हो रहे हैं।
ये ऐसे AI टूल्स हैं, जो चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर्स (COOs) को असल दुनिया की व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने में मदद पहुंचाते हैं। इन पुरस्कारों में प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स, ऑटोमेशन और रियल-टाइम इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों पर खास जोर रहेगा। इसका मतलब, कोई भी ऐसी तकनीक, जो बड़े ऑपरेशन्स को और स्मार्ट और आसान बनाने में सहायक हो।
इसके अलावा, COOs के लिए एक विशेष कैटेगरी भी रखी गई है। इसमें सप्लाई चेन, वर्कफोर्स प्लानिंग और वर्कफ्लो मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों के समाधानों को प्रमुखता दी जाएगी।
नामांकन 15 जुलाई तक खुले रहेंगे
अगर, आप या आपकी टीम ऐसे AI प्रोडक्ट बना रही है, जो कामकाज में क्षमता लाते हैं या कंपनियों को किसी भी मुश्किल स्थिति से निपटने में आगे रखते हैं तो आप 15 जुलाई तक नामांकन कर सकते हैं।
यह उन इनोवेटर्स के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इन पुरस्कारों के जरिए वे ये दिखा सकते हैं कि उनकी खोज कामकाजी जगहों को कैसे और मजबूत और भविष्य के लिए तैयार कर सकती है। इसके साथ ही, वे यह भी बता सकते हैं कि AI आने वाले समय में बिजनेस को किस तरह नया रूप दे सकता है।