AI चैटबॉट इंसान बनकर कर रहे बात, अमेरिकन एक्सप्रेस के कार्डधारक ने जताई नाराजगी
अमेरिकन एक्सप्रेस के कस्टमर सर्विस से बात करते हुए एक कार्डधारक को लगा कि वह डेविड नाम के किसी इंसान से बात कर रहा है, लेकिन जब उसने एक छोटा-सा टेस्ट लिया तो पता चला कि यह असल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) था।
ग्राहक ने इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया। इस पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा और लोगों ने सवाल उठाए कि कंपनियां अपने बॉट्स के इस्तेमाल के बारे में ग्राहकों को पहले से क्यों नहीं बतातीं?
AI डिस्क्लोजर के नियमों की मांग
सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से नाखुश दिखे और उन्होंने कंपनियों पर आरोप लगाया कि वे ग्राहकों को बिना बताए AI को इंसानों जैसा दिखा रही हैं।
कई लोगों ने अपने अजीब अनुभव भी साझा किए। किसी ने बताया कि एक फार्मेसी में एक चैटबॉट ने नर्स बनकर उन्हें फोन कर दिया था। इस पूरे मामले के बाद एक बार फिर साफ-सुथरे नियमों की मांग उठी है कि कंपनियां कस्टमर सर्विस में AI का इस्तेमाल कैसे करें?