Loading...
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
WTC में सर्वाधिक रन वाले भारतीय बने पंत (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

Aug 19, 2026
11:36 am

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के शुरुआती 2 चक्र में भारतीय क्रिकेट टीम उपविजेता रही थी, जबकि तीसरे चक्र में फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। कुल मिलाकर WTC में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हाल ही में ऋषभ पंत WTC में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले गॉल टेस्ट में ये मुकाम हासिल किया। इस बीच WTC में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

ऋषभ पंत 

पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 39 और 66 रन के स्कोर किए।

उन्होंने अब तक WTC में 41 टेस्ट की 73 पारियों में 41.81 की औसत के साथ 2,885 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 146 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 6 शतक और 17 अर्धशतक लगाए।

वह 2 पारियों में शून्य पर भी आउट हुए हैं।

वह WTC 2025-27 में 48.69 की औसत से 633 रन बनाए हैं।

#2 

शुभमन गिल 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

उन्होंने अब तक 41 मैचों की 75 पारियों में 42.16 की औसत के साथ 2,867 रन बनाए हैं।

उन्होंने इस अंतराल में 10 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें 269 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

गिल का WTC 2025-27 में जोरदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 16 पारियों में 69.57 की औसत के साथ 974 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

#3 

रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 67 मैच खेले, जिसकी 116 पारियों में 40.57 की औसत के साथ 4,301 रन बनाए थे।

उन्होंने 212 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए थे।

WTC में रोहित ने 40 टेस्ट खेले थे और इसकी 69 पारियों में 41.15 की औसत के साथ 2,716 रन बनाए थे। उन्होंने 9 शतक भी लगाए थे।

ADVERTISEMENT

#4 

रविंद्र जडेजा 

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 4,000+ रन के साथ-साथ 350 विकेट पूरे किए थे।

वह टेस्ट क्रिकेट में 4,000 से अधिक रन और 350 से अधिक विकेट का ऐतिहासिक 'डबल' पूरा करने वाले खिलाड़ी बने थे।

WTC में जडेजा ने 49 मैचों की 75 पारियों में 41.77 की औसत के साथ 2,632 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 5 शतक और 18 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT