LOADING...
टेलीग्राम ने एंड्रॉयड पर पेश की लिक्विड ग्लास स्टाइल, जानिए और क्या किए बदलाव
टेलीग्राम ने एंड्रॉयड के लिए नया अपडेट जारी किया है

टेलीग्राम ने एंड्रॉयड पर पेश की लिक्विड ग्लास स्टाइल, जानिए और क्या किए बदलाव

Feb 08, 2026
03:33 pm

क्या है खबर?

टेलीग्राम ने एड्रॉयड के लिए नया अपडेट जारी किया है। यह प्ले स्टोर के माध्यम से वर्जन 12.4.0 में उपलब्ध हो चुका है। इस मैसेजिंग ऐप ने लिक्विड ग्लास स्टाइल पेश किया है। यह नया डिजाइन पिछले साल के अंत में किए गए बदलावों पर आधारित है, जब प्लेटफॉर्म ने पारदर्शी पैनल और सॉफ्ट UI एलिमेंट्स का परीक्षण शुरू किया था। कंपनी ने सबसे पहले जनवरी की शुरुआत में iOS पर लिक्विड ग्लास के लिए फुल सपोर्ट जारी किया था।

डिजाइन 

ऐप के डिजाइन में किया है यह बदलाव

नए अपडेट में टेलीग्राम ने एक नए लुक को अपनाया है, जिसमें iOS से प्रेरित 4 टैब वाली निचली पट्टी है। साथ ही नए पारदर्शी एलिमेंट भी हैं, जो ऐप के लाइट मोड में विशेष रूप से स्पष्ट दिखाई देते हैं। ये 4 टैब चैट, कॉन्टैक्ट, सेटिंग्स और प्रोफाइल के लिए हैं और स्क्रॉल करने पर भी निचली पट्टी सभी टैब पर खुली रहती है। यह ऐपल के लिक्विड ग्लास डिजाइन की हूबहू नकल नहीं करता है।

बदलाव 

ऐप में किए हैं ये भी बदलाव 

टेलीग्राम ने हैमबर्गर साइड मेनू को भी पूरी तरह से हटा दिया है, वहीं नए ग्रुप बनाने और सेकेंडरी ऑप्शन एक्सेस करने जैसे फंक्शन को चैट स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में मौजूद 3 डॉट वाले ओवरफ्लो मेनू में स्थानांतरित कर दिया है। इससे लेआउट साफ-सुथरा हो गया है। एंड्रॉयड में लिक्विड ग्लास स्टाइल पेश करना टेलीग्राम की सभी प्लेटफॉर्म पर डिजाइन का अंतर कम करने का प्रयास माना जा रहा है।

Advertisement