सूरत की कंपनी ने बनाया छोटा ECG डिवाइस D8, हार्ट चेकअप करना हुआ आसान
सूरत की कंपनी स्कैनबो ने D8 नाम का एक छोटा-सा सिंगल-लीड ECG डिवाइस बनाया है। यह डिवाइस आपके स्मार्टफोन से जुड़कर तुरंत हार्ट चेकअप कर सकता है।
इसे खासकर उन छोटे शहरों और कस्बों के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां अच्छे हार्ट चेकअप की सुविधा मिलना मुश्किल होता है।
D8 आपके ECG डाटा को पहले मोबाइल ऐप पर भेजता है, फिर यह डाटा स्कैनबो के क्लाउड आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजन हृदय की गहराई तक पहुंचता है। यह इंजन केवल 25 से 30 सेकेंड के अंदर आपको ECG की रिपोर्ट दे देता है।
टूल देता है 95 फीसदी से ज्यादा सटीक नतीजे
D8 का AI बड़े डाटा सेट पर ट्रेनिंग लेने के बाद 95 फीसदी से भी ज्यादा सटीक नतीजे देता है, जिससे लोग बेवजह अस्पताल जाने से बच जाते हैं।
यह डिवाइस केवल ECG ही नहीं, ब्लड प्रेशर और ग्लूकोज लेवल को भी ट्रैक करता है, जिससे किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी मिल जाती है।
दुनियाभर में 1,000 से ज्यादा डिवाइसों में इसका इस्तेमाल बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मॉडल के तहत हो रहा है। अब शहरों से दूर बैठे लोगों के लिए भी दिल की जांच करना काफी आसान हो गया है।