
राजनीति की वजह से फंसी हुई हैं सुनीता विलियम्स, नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री का दावा
क्या है खबर?
नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स 9 महीने से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे हुए हैं।
पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री क्लेटन एंडरसन का मानना है कि उनकी वापसी में देरी का कारण राजनीति हो सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन चुनाव से पहले किसी भी जोखिम से बचना चाहते थे।
एलन मस्क ने भी दावा किया कि उनकी कंपनी स्पेस-X उन्हें पहले ही वापस ला सकती थी, लेकिन सरकार ने अनुमति नहीं दी।
दावा
मस्क का दावा
मस्क ने कहा कि उन्होंने बाइडन प्रशासन को सीधे प्रस्ताव दिया था कि स्पेस-X दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस ला सकता है, लेकिन सरकार ने इसे ठुकरा दिया।
विल्मोर ने भी इस बात की पुष्टि की। वहीं, विल्मोर की बेटी ने सोशल मीडिया पर इस देरी को लापरवाही बताया है।
नासा ने आधिकारिक रूप से इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया, लेकिन सूत्रों के अनुसार, उनकी वापसी की योजना अब तैयार हो रही है।
वापसी
जल्द हो सकती है वापसी
विल्मोर और विलियम्स के साथ नासा और रूस के 2 अन्य अंतरिक्ष यात्री भी ISS पर मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेस-X का यान सितंबर, 2024 से ISS पर डॉक किया हुआ है, जिससे उनकी वापसी संभव हो सकती है।
हालांकि, यह घटना दिखाती है कि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा से ज्यादा राजनीतिक फैसले महत्वपूर्ण माने गए, जिससे उनकी वापसी में अनावश्यक देरी हुई। इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी इसी महीने हो सकती है।