NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / सुनीता विलियम्स ने की 4,576 बार पृथ्वी की परिक्रमा, बनाए ये रिकॉर्ड
    अगली खबर
    सुनीता विलियम्स ने की 4,576 बार पृथ्वी की परिक्रमा, बनाए ये रिकॉर्ड
    सुनीता विलियम्स ने की 4,576 बार पृथ्वी की परिक्रमा (तस्वीर: नासा)

    सुनीता विलियम्स ने की 4,576 बार पृथ्वी की परिक्रमा, बनाए ये रिकॉर्ड

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Mar 19, 2025
    12:36 pm

    क्या है खबर?

    नासा के क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव आज (19 मार्च) सुबह स्पेस-X के ड्रैगन यान से पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए।

    इस मिशन के दौरान, विलियम्स और विल्मोर ने 286 दिन अंतरिक्ष में बिताए, जबकि हेग और गोरबुनोव 171 दिन वहां रहे। यह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए नौंवा वाणिज्यिक क्रू रोटेशन मिशन था।

    जून, 2024 में विलियम्स और विल्मोके बोइंग स्टारलाइनर मिशन के लिए ISS गए थे।

    रिकॉर्ड

    सुनीता विलियम्स के शानदार रिकॉर्ड

    इस मिशन के साथ विलियम्स ने अपनी 3 अंतरिक्ष यात्राओं में कुल 608 दिन पूरे कर लिए, जो किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

    उन्होंने 2 स्पेसवॉक किए, जिससे उनका कुल स्पेसवॉक समय 62 घंटे 6 मिनट हो गया, जो किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री के लिए एक रिकॉर्ड है।

    इस दौरान, उन्होंने 4,576 बार पृथ्वी की परिक्रमा की और 19.5 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की।

    उपलब्धियां

    अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की उपलब्धियां

    इस मिशन में शामिल विल्मोर, हेग और गोरबुनोव ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    विल्मोर ने विलियम्स के साथ मिलकर वैज्ञानिक अनुसंधानों में हिस्सा लिया और ISS के तकनीकी सुधारों में योगदान दिया।

    हेग और गोरबुनोव ने अंतरिक्ष में 171 दिन बिताए, इस दौरान उन्होंने 2,736 बार पृथ्वी की परिक्रमा की और 11 करोड़ किलोमीटर की यात्रा पूरी की। उन्होंने नई चिकित्सा तकनीकों, पौधों की वृद्धि और अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य पर शोध किया।

    मिशन

    भविष्य के लिए क्या मायने रखता है यह मिशन?

    इस मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों ने वैज्ञानिक प्रयोगों में भाग लिया और कई रिकॉर्ड बनाए।

    क्रू-9 मिशन ने अंतरिक्ष में कैंसर, रक्त रोगों और प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ी चिकित्सा तकनीकों पर शोध किया। अंतरिक्ष यात्रियों ने सूक्ष्मजीवों के अस्तित्व का अध्ययन, नया प्रकाश व्यवस्था परीक्षण और पहला लकड़ी का सैटेलाइट तैयार करने का काम भी किया।

    इस मिशन से मिली जानकारी भविष्य में लंबे अंतरिक्ष अभियानों और मंगल पर मानव बसाहट के प्रयासों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनीता विलियम्स
    नासा
    अंतरिक्ष

    ताज़ा खबरें

    राहुल वैद्य पर भड़के विराट कोहली के भाई, लिखा- ये आदमी मशहूर होने के मिशन पर विराट कोहली
    बिल गेट्स ने 2045 तक अपनी संपत्ति का 99 प्रतिशत हिस्सा दान करने का किया ऐलान बिल गेट्स
    क्या भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हो चुका है युद्ध, कौन करेगा इसकी घोषणा? ऑपरेशन सिंदूर
    पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए CA फाइनल समेत कई परीक्षाएं स्थगित चार्टर्ड अकाउंटेंट

    सुनीता विलियम्स

    सुनीता विलियम्स ने स्पेसवॉक में बनाया कीर्तिमान, ऐसा करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री  नासा
    सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर कर रहे लोग जमकर तारीफ अंतरिक्ष
    सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में अकेले छोड़े जाने के दावों का किया खंडन, जानिए क्या कहा  डोनाल्ड ट्रंप
    नासा ने तेज की क्रू-10 मिशन की तैयारी, सुनीता विलियम्स मार्च तक लौटेंगी पृथ्वी पर वापस  नासा

    नासा

    कल चंद्रमा पर पहुंचेगा नासा का एक और लैंडर, क्या करेगा यह काम? अंतरिक्ष
    विल्मोर ने मस्क के दावे को बताया सच, कहा- वापसी प्रस्ताव बाइडन प्रशासन ने किया रद्द  जो बाइडन
    नासा और इंट्यूटिव मशीन्स का एथेना लैंडर चंद्रमा पर पहुंचा, क्या करेगा काम? अंतरिक्ष
    सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए नासा 13 मार्च को लॉन्च करेगी मिशन, कैसे देखें लाइव? सुनीता विलियम्स

    अंतरिक्ष

    नासा इस हफ्ते अंतरिक्ष में भेजेगी अपना नया टेलिस्कोप, क्या होगी इसकी खासियत? नासा
    नासा ने हासिल की यह बड़ी सफलता, अब चांद पर रास्ता नहीं भटकेंगे अंतरिक्ष यात्री नासा
    स्पेस-X का स्टारशिप अंतरिक्ष में फटा, फ्लोरिडा में फैला रॉकेट का मलबा स्पेस-X
    पहला निजी एस्ट्रोयड मिशन हुआ विफल, अंतरिक्ष में खो गया यान एस्ट्रोयड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025