सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष स्टेशन की कमान रूसी अंतरिक्ष यात्री को सौंपी, जानिए क्या है कारण
क्या है खबर?
नासा की अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने पृथ्वी पर लौटने से पहले अधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की कमान रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओविचिन को सौंप दी है।
नासा और रोस्कोस्मोस के बीच कमान बदलना स्टेशन के संचालन में एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच नेतृत्व बदलता रहता है।
यह परिवर्तन विलियम्स के ISS से पृथ्वी पर लौटने की यात्रा के लिए स्पेस-X ड्रैगन पर सवार होने से पहले हुआ है।
आभार
समारोह में विलियम्स में क्या कहा?
कमान सौंपे जाने के समारोह के दौरान, विलियम्स ने अपने मिशन का समर्थन करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने नियंत्रण केंद्र, मित्र, परिवार, प्रशिक्षक और उनके अंतरिक्ष उड़ान की तैयारी में योगदान देने वाले सभी लोगों को आभार प्रकट किया।
इन सभी लोगों के नेतृत्व ने उनके कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के संचालन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कमान संभालने वाले एलेक्सी ओविचिन अप्रैल के मध्य तक अंतरिक्ष में रहेंगे।
कार्यक्रम
पृथ्वी पर कब लाैटेंगी विलियम्स?
विलियम्स अब नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और निक हेग तथा रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ पृथ्वी पर अपनी वापसी यात्रा के लिए तैयार हो रही हैं।
उनका प्रस्थान स्पेस-X के क्रू-10 मिशन के आगमन पर निर्भर है, जिसे 12 मार्च को लॉन्च किया जाना है।
क्रू-10 के ISS पहुंचने के बाद विलियम्स और उनके साथियों के 19 मार्च को रवाना होने से पहले एक सप्ताह तक चलने वाली हैंडओवर प्रक्रिया शुरू होगी।