सुंदर पिचई ने AI को लेकर सैम ऑल्टमैन की टिप्पणी पर किया पलटवार
गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचई ने OpenAI प्रमुख सैम ऑल्टमैन के उस दावे का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि गूगल केवल अपने मौजूदा उत्पाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जोड़ देता है।
पिचई ने साफ किया कि गूगल का तरीका केवल ऊपर-ऊपर से बदलाव करने जैसा नहीं है। उन्होंने अपने जेमिनी ऐप का उदाहरण देते हुए बताया कि कंपनी बिल्कुल शुरुआत से AI तैयार कर रहा है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या OpenAI भी ChatGPT के साथ कुछ अलग तरीके से कर रहा है।
ChatGPT एजेंट्स पर उठाए सवाल
पिचई ने बताया कि AI में असली तरक्की का मतलब है, जो चीजें पहले से मौजूद हैं उन्हें बेहतर बनाना और साथ ही बिल्कुल नई चीजें बनाना भी।
उन्होंने कहा, "इसमें कुछ काम उत्पादों को नए हिसाब से ढालने का है और कुछ नए अनुभवों के बारे में नए सिरे से सोचने का। इस दौर में आगे बढ़ने के लिए ये सब बातें महत्वपूर्ण होंगी।"
उन्होंने यह सवाल भी पलटकर पूछा कि क्या OpenAI भी ChatGPT में एजेंट्स को बस जोड़ रहा है या उन्हें शुरू से ही तैयार कर रहा है?