Loading...
अंतरिक्ष से दिखा पृथ्वी-चांद का शानदार नजारा, अनिल मेनन ने साझा किया वीडियो
अंतरिक्ष से दिखा पृथ्वी-चांद का शानदार नजारा

अंतरिक्ष से दिखा पृथ्वी-चांद का शानदार नजारा, अनिल मेनन ने साझा किया वीडियो

Aug 12, 2026
09:53 am

क्या है खबर?

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने चंद्रमा और पृथ्वी की एक साथ ली गई शानदार तस्वीर साझा की है। उन्होंने 10 अगस्त को एक्स पर इसका टाइम-लैप्स वीडियो पोस्ट किया। इसमें अंतरिक्ष के काले आसमान के बीच नीली पृथ्वी और चमकता चांद दिखाई देता है। ड्रैगन अंतरिक्ष यान की खिड़की से रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो को मेनन ने मूनलाइट सोनाटा बताया है। वीडियो में करीब 45 सेकंड पर ओरियन का उगना भी नजर आता है।

नजारा

15mm लेंस से कैद किया नजारा

मेनन ने बताया कि इस खास फुटेज को ड्रैगन की खिड़की से कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया गया।

उन्होंने इसमें 15mm लेंस का इस्तेमाल किया और कैमरा ऑटो-IOS अपर्चर प्रायोरिटी मोड पर रखा था। टाइम-लैप्स में वीडियो की गति बदली गई, जिससे पृथ्वी, चांद और आसमान में दिखाई देने वाली चीजों की हलचल तेज नजर आती है।

अंतरिक्ष से तस्वीर लेते समय तेज रोशनी और गहरे अंधेरे के बीच सही एक्सपोजर रखना भी जरूरी होता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT