फंगस से मंगल की जहरीली मिट्टी होगी खेती लायक, वैज्ञानिकों की बड़ी खोज
एक नए अध्ययन के मुताबिक, फंगस ही वह तरीका हो सकती है, जिससे मंगल की जहरीली मिट्टी को फसलों के लिए उपजाऊ बनाया जा सके।
शोधकर्ताओं का कहना है कि कुछ खास फंगस मंगल की रेगोलिथ में मौजूद हानिकारक तत्वों को साफ कर सकती हैं।
इतना ही नहीं ये पौधों को जरूरी पोषण भी दे सकती हैं। धरती से बाहर टिकाऊ खेती की ओर यह एक बड़ा और उम्मीद भरा कदम है।
फंगस और शैवाल से मंगल की मिट्टी में सुधार
कुछ खास फंगस- ट्राइकोडर्मा और क्रायोमाइसेस अंटार्कटिकस बेहद कठिन परिस्थितियों में भी जीवित रह सकते हैं। ये न केवल जहर को बेअसर करते हैं, बल्कि मिट्टी की सेहत भी सुधारते हैं।
इन फंगस का इस्तेमाल करने से खर्चा भी कम होगा, क्योंकि हमें मिट्टी को धरती से भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैज्ञानिकों ने शैवाल से बनी एक खाद भी तैयार की है, जिसे मंगल के संसाधनों से ही बनाया जा सकता है। इससे मंगल पर खाना उगाना और आसान हो सकता है।