Loading...
आर्सेनल FC को हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, ये बने रिकॉर्ड्स
पेरिस सेंट-जर्मेन ने शानदार प्रदर्शन किया (तस्वीर: एक्स/@UEFA)

आर्सेनल FC को हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, ये बने रिकॉर्ड्स

May 31, 2026
12:49 am

क्या है खबर?

पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने चैंपियन्स लीग 2025-26 के फाइनल में आर्सेनल FC को पेनल्टीशूटआउट में 4-3 से हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। एक्स्ट्रा टाइम के बाद मैच 1-1 की बराबरी पर था। PSG ने लगातार दूसरी बार चैंपियन्स लीग की ट्रॉफी अपने नाम की है। पिछले सीजन उसने इंटर मिलान को 5-0 से हराते हुए खिताब अपने नाम किया था। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

मैच का लेखा-जोखा 

आर्सेनल FC ने 5वें मिनट में ही काई हैवर्ट्स के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे हाफ में PSG को पेनल्टी मिली, जिसे उस्मान डेम्बेले ने 64वें मिनट में गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्धारित समय तक दोनों टीमों की ओर से कोई और गोल नहीं हुआ और मुकाबला एक्सट्रा टाइम में पहुंचा। एक्सट्रा टाइम में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।

पेनल्टी शूटआउट में PSG ने बाजी मार ली।

सफर

ऐसा रहा आर्सेनल का सफर 

फाइनल से पहले आर्सेनल FC को इस सत्र में कोई हार नहीं मिली थी। उसने लीग चरण के सभी 8 मैच अपने नाम किए थे।

इस दौरान टीम ने केवल 4 गोल खाए, जबकि 24 गोल दागे।

नॉकआउट चरण में टीम को कड़ी चुनौती मिली। राउंड ऑफ 16 में बायर लेवरकुसेन को कुल 3-1 से हराया।

इसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में स्पोर्टिंग लिस्बन तथा एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ एक-एक गोल के अंतर से जीत दर्ज कर आगे बढ़ी।

ADVERTISEMENT

PSG

ऐसा रहा PSG का सफर 

PSG लीग चरण में 11वें स्थान पर थी। बार्सिलोना FC और बायर्न म्यूनिख से हार के बाद टीम पर सवाल उठे।

बायर लेवरकुसेन को 7-2 से हराना बड़ी उपलब्धि रही। प्लेऑफ में टीम ने मोनाको को कुल 5-4 के अंतर से हराया।

इसके बाद चेल्सी को 8-2 और लिवरपूल को 4-0 के कुल अंतर से मात देकर आगे बढ़ी।

सेमीफाइनल में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ 5-4 की रोमांचक जीत दर्ज की, दूसरे चरण का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

हैवर्ट्स ने हासिल की ये उपलब्धि 

हैवर्ट्स चैंपियंस लीग फाइनल में एक से अधिक क्लबों के लिए गोल करने वाले इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड) तथा मारियो मांडजुकिच (बायर्न म्यूनिख और युवेंटस) के खास क्लब में जगह बनाई।

इसके साथ ही हैवर्ट्स चैंपियंस लीग फाइनल में एक से अधिक बार गोल करने वाले 9वें खिलाड़ी भी बन गए हैं।

इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

जानकारी

PSG ने ये उपलब्धि भी की हासिल 

PSG केवल तीसरी टीम है, जिसने लगातार 2 सत्रों में अपने घरेलू लीग खिताब और चैंपियन्स लीग दोनों जीते हैं। इससे पहले यह उपलब्धि केवल रियल मैड्रिड (1956-57 और 1957-58) तथा अजाक्स (1971-72 और 1972-73) ने हासिल की थी।

ADVERTISEMENT