भारतीय AI के बारे में जानने के लिए उत्सुक, लेकिन उपयोग में पीछे
एक नए अध्ययन के मुताबिक, भारतीय लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर काफी उत्सुकता दिखाते हैं। गूगल पर होने वाली ढेर सारी सर्च से यह बात साफ पता चलती है, लेकिन AI के वास्तविक इस्तेमाल की बात करें तो भारत अभी भी 'कम उपयोग' वाली श्रेणी में आता है।
इसके उलट, ज्यादा GDP वाले अमीर देशों में लोग भले ही AI से जुड़ी जानकारी कम खोज रहे हों, लेकिन वे इसका इस्तेमाल कहीं ज्यादा कर रहे हैं। पूरे दक्षिण एशिया में लोगों की दिलचस्पी और AI के वास्तविक उपयोग के बीच का यह अंतर साफ दिखाई देता है।
AI के रास्ते में ये हैं रुकावटें
इस क्षेत्र में AI के रास्ते में कई बड़ी रुकावटें हैं। धीमा इंटरनेट, कमजोर बुनियादी ढांचा और तकनीकी दिक्कतें इसमें सबसे बड़ी बाधाएं हैं। खासकर, अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषाओं में AI टूल्स का इस्तेमाल करना मुश्किल और महंगा पड़ता है।
इसके बावजूद, भारत, बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों में आम लोग AI को लेकर काफी उत्साहित हैं।