शोधकर्ताओं ने होमवर्क में AI का इस्तेमाल करने वाले छात्रों को दी चेतावनी
स्टैनफोर्ड की हालिया समीक्षा बताती है कि अगर, आप जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अपना होमवर्क करने के लिए करते हैं, तो यह आपकी पढ़ाई में मदद करने के बजाय उसे नुकसान पहुंचा सकता है।
इस शोध से यह बात बिल्कुल साफ हो जाती है कि AI बेशक स्कूल के काम को समझने और अभ्यास करने के लिए एक शानदार जरिया बन सकता है, लेकिन केवल असाइनमेंट पूरे करने के लिए इस पर बहुत ज्यादा निर्भर रहा जाए तो यह आपकी असली समझ को कमजोर कर सकता है।
शिक्षकों के टूल छात्रों का कमजोर करते हैं मनोबल
इस समीक्षा के लिए 52 कौजल रिसर्च पेपरों का अध्ययन किया गया। इसमें जो नए छात्र केंद्रित अध्ययन शामिल किए गए, उनमें से 5 अमेरिकी 12वीं तक के स्कूलों में किए गए थे।
समीक्षा यह भी बताती है कि शिक्षकों के लिए तैयार किए गए AI टूल्स भी अनजाने में छात्रों के आत्मविश्वास और प्रेरणा को कम कर सकते हैं।
इसका सीधा-सा मतलब यह है कि अच्छी टेक्नोलॉजी वह होती है, जो आपको बेहतर सोचने में मदद करे, न कि आपके लिए सोचने का सारा काम खुद ही कर दे।