जोहो के संस्थापक श्रीधर वेंबू का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोडिंग और गणित के करियर की पूरी तस्वीर बदलने वाला है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर AI शोधकर्ता सुब्बाराव कम्भमपति से बातचीत के दौरान बताया कि अब AI मुश्किल कोडिंग के काम और बारीक डिजाइन वाले काम भी आसानी से संभाल सकता है।
यह ठीक वैसे ही है जैसे पिछली तकनीकी क्रांतियों ने पहले की नौकरियों को बदल दिया था।
AI अवसर बढ़ाएगा
वेंबू ने चेतावनी दी है कि कंप्यूटर से जुड़े कई काम कम हो सकते हैं क्योंकि AI की मदद से एक व्यक्ति ही 10 लोगों का काम कर पाएगा, लेकिन उन्होंने उम्मीद भी जताई है कि जो उद्योग पहले बेहतरीन प्रतिभाओं को भर्ती नहीं कर पाती थीं, अब उन्हें भी ऐसे लोगों तक पहुंच मिल सकेगी।
भविष्य को देखते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि लोग प्रकृति, संस्कृति या फिर प्राचीन ग्रंथों के अध्ययन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर ढूंढ सकते हैं। इसका मतलब है कि तरक्की की गुंजाइश केवल तकनीक तक ही सीमित नहीं रहेगी।