एलिसन ने AI मॉडल नहीं निजी डाटा को बताया असली गेम-चेंजर
टेक्नोलॉजी
जोहो के संस्थापक श्रीधर वेंबू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर ओरेकल के लैरी एलिसन से सहमत हैं। एक्स पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एलिसन ने समझाया कि ज्यादातर बड़े AI मॉडल, जिनमें ChatGPT भी शामिल है, एक ही सार्वजनिक इंटरनेट डाटा पर आधारित हैं।
इस वजह से किसी भी मॉडल के लिए दूसरों से खुद को अलग दिखाना मुश्किल हो रहा है। वेंबू ने कहा, "AI बहुत तेजी से एक कॉमोडिटी बनता जा रहा है। इसकी असली अहमियत अब इसके इर्द-गिर्द बनी चीजों में है।"
एलिसन ने क्यों निजी डाटा को बताया अहम?
वेंबू के शेयर किए गए वीडियो में एलिसन ने समझाया कि जैसे-जैसे AI मॉडल एक जैसे दिखने लगेंगे, वैसे-वैसे खास और निजी डाटा ही असली गेम-चेंजर साबित होंगे।
उन्होंने साफ कहा, "अब असली बढ़त मॉडल में नहीं, बल्कि खास और अपने निजी डाटा तक पहुंच में ही है।"