LOADING...
इस हफ्ते आकाश में दिखेगा विशेष धूमकेतु, ऐसे देख सकेंगे आप
इस हफ्ते आकाश में दिखेगा विशेष धूमकेतु (तस्वीर: नासा)

इस हफ्ते आकाश में दिखेगा विशेष धूमकेतु, ऐसे देख सकेंगे आप

Sep 26, 2024
02:52 pm

क्या है खबर?

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों को इस हफ्ते आकाश में एक अद्भुत नजारा देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते धूमकेतु C/2023 A3 लगभग 80,000 वर्षों के बाद पृथ्वी के आकाश में वापस आ रहा है। इसे त्सुचिनशान-एटलस के नाम से भी जाना जाता है, धूमकेतु इस सप्ताह शुक्रवार से सोमवार तक सूर्योदय से पहले के घंटे में दिखाई देगा। यह खगोलविदों और घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों को रोमांचक घटना को देखने का विशेष अवसर देगा।

वीडियो

पिछले हफ्ते सामने आया था इस धूमकेतु का वीडियो

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में मौजूद नासा के अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धूमकेतु त्सुचिनशान-एटलस का एक आश्चर्यजनक वीडियो साझा किया। डोमिनिक ने पोस्ट में बताया कि यह धूमकेतु नंगी आंखों से एक धुंधले तारे जैसा दिखाई देता है। 28 सितंबर को धूमकेतु सूर्य के सबसे निकटतम बिंदु पर पहुंच जाएगा, जिसे पेरिहेलियन भी कहा जाता है। यही इसे देखने का सबसे अच्छा मौका होगा।

तरीका

कैसे आसानी से देख सकेंगे इसे?

डोमिनिक ने बताया है कि इस सप्ताह के अंत में सूर्योदय से पहले आकाश में धूमकेतु A3 त्सुचिनशान-एटलस को खोजने के लिए चंद्रमा का उपयोग कर सकते हैं। धूमकेतु धुंधली पूंछ वाले धुंधले तारे की तरह दिखाई देगा, जो चंद्रमा के पूर्व में बहुत नीचे की तरफ होगा। BBC स्काई एट नाइट मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, धूमकेतु C/2023 A3 हर 80,000 साल में अपनी कक्षा पूरी करता है, इसलिए इसे देखना काफी खास होगा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें धूमकेतु का वीडियो

Advertisement