स्पेन की सैटेलीट भारत में दूरदराज के इलाकों में देगी कनेक्टिविटी
स्पेन की सैटेलाइट कंपनी सैटेलीट ने भारत में कदम रखा है, जिसका लक्ष्य यहां किफायती नैरोबैंड इंटरनेट ऑफ थिंग्स (NB-IoT) सैटेलाइट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।
इसकी तकनीक स्मार्ट डिवाइसेज को आपस में जोड़ने में मदद करती है, वो भी उन दुर्गम इलाकों में जहां पहुंचना मुश्किल है।
देश में IoT का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों को अभी भी बेहतर कनेक्शन की जरूरत है। ऐसे में सैटेलीट को यहां बड़ी संभावनाएं दिख रही हैं।
मोबाइल नेटवर्क के साथ मिलाया हाथ
सैटेलीट का कहना है कि वह मोबाइल नेटवर्क के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि आखिरी छोर तक कनेक्टिविटी की कमी को पूरा किया जा सके, जिससे दूर-दराज के इलाकों में काम करने वाले उद्योग भी बेहतर ढंग से काम कर सकें।
कंपनी IoT सैटेलाइट्स के लिए स्पष्ट नियमों की भी मांग कर रही है, इस उम्मीद में कि यह पहल नए आविष्कारों को बढ़ावा देगी और सबके लिए समान अवसर पैदा करेगी।