स्पेस-X ने समुद्र से वापस खींचा अपना प्रोटोटाइप शिप 40
एक परीक्षण उड़ान के बाद स्पेस-X ने अपने स्टारशिप प्रोटोटाइप शिप 40 को हिंद महासागर से सफलतापूर्वक वापस निकाल लिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि स्पेसक्राफ्ट पानी में तैरता रहा।
इंजीनियर्स को यह देखकर हैरानी हुई कि इस स्पेसक्राफ्ट ने धरती के वातावरण में दोबारा दाखिल होने (री-एंट्री) और पानी में उतरने (स्प्लैशडाउन) को कितनी शानदार तरीके से संभाला।
यह एलन मस्क की कंपनी के दोबारा इस्तेमाल होने वाले रॉकेट बनाने के लक्ष्य के लिए एक बड़ी जीत है।
हीट शील्ड ने झेली 28,000 किमी प्रति घंटा की रफ्तार
इस पूरे ऑपरेशन में नॉर्वे की टगबोटों ने स्पेस-X के अपने जहाज गो ऑस्ट्रेलिस के साथ मिलकर शिप 40 को धीरे-धीरे खींचा।
हीट शील्ड ने 28,000 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा की प्रचंड रफ्तार को कैसे झेला? इस बात का अध्ययन करके स्पेस-X को ऐसे रॉकेट बनाने के लिए बेहद अहम आंकड़े मिले हैं, जो बार-बार इस्तेमाल हो सकें। इससे भविष्य में चंद्रमा और मंगल की यात्राएं और भी सस्ती हो जाएंगी।