स्पेस-X स्टार्मइंड सैटेलाइट में इस्तेमाल करेगी एनवीडिया की तकनीक
स्पेस-X ने हाल ही में घोषणा की है कि वह 2027 से अपने खुद के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्टार्मइंड सैटेलाइट लॉन्च करेगी।
इन नए सैटेलाइट्स में एनवीडिया की वेरा रुबिन NVL72 तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे एलन मस्क ने सबसे अच्छा AI कंप्यूटर बताया है।
इन सैटेलाइट्स को स्पेस-X की AI सेवाओं को अंतरिक्ष और जमीन दोनों जगहों पर और बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।
इस कारण बढ़ी कंपनी की कमाई
स्पेस-X के AI विभाग ने पिछली तिमाही में 2.56 अरब डॉलर (करीब 250 अरब रुपये) की कमाई की है, जो पिछले साल के मुकाबले 247 फीसदी ज्यादा है।
यह बढ़ोतरी क्लाउड डील और ग्रोक चैटबॉट के कारण हुई है। कंपनी भविष्य में अपने पावर और कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बड़े पैमाने पर बढ़ाने की योजना बना रही है, जिसका लक्ष्य 2027 तक 15 से 20 गीगावॉट तक पहुंचना है।
इससे साफ पता चलता है कि अंतरिक्ष आधारित AI के क्षेत्र में शीर्ष पर रहने के लिए कंपनी कितनी गंभीर है।