Loading...
'खलनायिका' बनकर काजोल ने रचा था इतिहास, खौफ से उड़ाए दर्शकों के उड़े होश
काजोल ने पहली बार विलेन बनकर मचाया था तहलका

'खलनायिका' बनकर काजोल ने रचा था इतिहास, खौफ से उड़ाए दर्शकों के उड़े होश

Aug 05, 2026
11:29 am

क्या है खबर?

90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल 5 अगस्त को 52 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने अपना डेब्यू 17 साल की उम्र में फिल्म 'बेखुदी' (1992) से किया था, जब वह खुद स्कूल में पढ़ती थीं। समय के साथ उन्होंने 'बाजीगर', 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्मों का हिस्सा बनकर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। हालांकि, काजोल ने अपने करियर में एक ऐसी फिल्म की जिसके बलबूते उन्होंने इतिहास रच दिया।

यादगार

साइको किलर बनकर काजोल ने मचा दिया था तहलका

फिल्मों में सीधी-साधी लड़की का किरदार निभाने वालीं काजोल के करियर में ऐतिहासिक मोड़ तब आया, जब वह साल 1997 में आई फिल्म 'गुप्त: द हिडन ट्रुथ' का हिस्सा बनीं।

दस सस्पेंस थ्रिलर ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, बल्कि काजोल को पहली बार एक जुनूनी साइको किलर के किरदार में प्रस्तुत किया।

1998 के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में जब उन्हें 'बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए नेगेटिव रोल' से नवाजा गया, तो ये गौरव करने वालीं पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।

फिल्म

इस OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद है फिल्म

'गुप्त' में काजोल का अभिनय तो दमदार था, इसके अलावा फिल्म अपने बेहतरीन सस्पेंस, संगीत और स्टारकास्ट के लिए भी तारीफें हासिल कर चुकी है।

इसमें बॉबी देओल, मनीषा कोइराला, राज बब्बर, प्रेम चोपड़ा, परेश रावल, रजा मुराद और शरत सक्सेना जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में शामिल थे।

निर्देशन की कमान राजीव राय ने संभाली थी, जिन्हें 'त्रिदेव' और 'मोहरा' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

7.3 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

ADVERTISEMENT