Loading...
द हंड्रेड: सनराइजर्स लीड्स ने बनाया टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, जानिए आंकड़े
द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स ने बनाया टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

द हंड्रेड: सनराइजर्स लीड्स ने बनाया टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, जानिए आंकड़े

Aug 05, 2026
11:30 am

क्या है खबर?

द हंड्रेड टूर्नामेंट में मंगलवार को सनराइजर्स लीड्स ने इतिहास रच दिया। टीम ने लीड्स के हेडिंग्ले में लंदन स्पिरिट के खिलाफ 100 गेंदों में 2 विकेट के नुकसान पर 241 रन विशाल स्कोर खड़ा किया। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इस पारी में रयान रिकेल्टन ने 21 और मिचेल मार्श ने 24 गेंदों में तूफनी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। बाद में लंदन स्पिरिट की टीम 204/6 का स्कोर ही बना पाई।

रिकॉर्ड

रिकेल्टन और मार्श ने बनाया सर्वोच्च साझेदारी का रिकॉर्ड

रिकेलटन और मार्श की सलामी जोड़ी ने महज 54 गेंदों में 131 रनों की शतकीय साझेदारी की और पुरुषों के इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड टॉम कर्रन और जिमी नीशम के नाम था, जिन्होंने 2023 संस्करण के फाइनल में 127 रनों की अटूट साझेदारी निभाई थी।

मार्श अपनी पारी में मात्र 37 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए।

अर्धशतक

टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक

मार्श के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक ने बल्लेबाजी में अपना योगदान दिया और मात्र 18 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर द हंड्रेड में सबसे तेज अर्धशतक बनाने के एडम रॉसिंगटन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

इसी तरह रिकेल्टन 42 गेंदों पर शानदार 94 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 8 छक्के जड़े थे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT