स्पेस-X का स्टारशिप 14 नवंबर को होगा लॉन्च, भारत के ऊपर से गुजरेगा
स्पेस-X 14 नवंबर को सुबह अपने 15वें स्टारशिप की परीक्षण उड़ान के लिए तैयार है। हालांकि, इसे लॉन्च करने के लिए अभी अंतिम सरकारी मंजूरी का इंतजार है।
इस बार यह अंतरिक्ष यान एक दिन से भी कम वक्त में धरती के करीब 14 चक्कर लगाएगा। खास बात है कि इस दौरान यह कई बार भारत के ऊपर से भी होकर गुजरेगा।
इस उड़ान का सबसे बड़ा मकसद यह है कि एलन मस्क की कंपनी पहली बार अपने रॉकेट के दोनों हिस्सों (स्टेज) को विशाल यांत्रिक भुजाओं (मेकेनिकल आर्म्स) की मदद से दोबारा सुरक्षित जमीन पर उतारेगा।
स्टारशिप 26 स्टारलिंक सैटेलाइट तैनात करेगा
यह मिशन केवल अंतरिक्ष में शानदार उड़ानों तक ही सीमित नहीं है। स्टारशिप अपनी इस बड़ी स्टेज रिकवरी की कोशिश से पहले 26 स्टारलिंक V3 इंटरनेट सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में स्थापित करेगा।
अगर, सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो इससे कंपनी पूरी तरह से दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले रॉकेट बनाने के एक कदम और करीब आ जाएगी।
ऐसे रॉकेट अंतरिक्ष यात्रा को सस्ता और आसान बना सकते हैं, जिससे भविष्य में अंतरिक्ष में आना-जाना और भी आम हो जाएगा। स्पेस-X को अभी लॉन्च के लिए अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है।