स्पेस-X अमेरिकी स्पेस फोर्स के साथ मिलकर एक गोपनीय मिशन USSF-317 के लिए इस गुरुवार (19 नवंबर) को फाल्कन 9 रॉकेट लॉन्च करने वाली है।
यह रॉकेट कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से उड़ान भरेगा। मिशन पूरा होने के बाद इसका बूस्टर प्रशांत महासागर में मौजूद 'ऑफ कोर्स आई स्टिल लव यू' नाम के ड्रोन शिप पर खुद से उतरने की कोशिश करेगा।
रीयूजेबल रॉकेट लॉन्च में मिली सफलता
यह लॉन्च ऐसे समय हो रहा है, जब स्पेस-X ने हाल ही में स्टारशिप फ्लाइट 15 को सफलतापूर्वक पूरा किया था। उस मिशन में उन्होंने पहली बार अपने रॉकेट के एक हिस्से को पकड़ने के लिए बड़े रोबोटिक 'चॉपस्टिक्स' का इस्तेमाल किया।
हालांकि, उनका सुपर हैवी बूस्टर मैक्सिको की खाड़ी में गिराना पड़ा था, फिर भी दोबारा से इस्तेमाल होने वाले रॉकेट की तकनीक के लिए यह एक बड़ी कामयाबी थी।
अगला नंबर स्टारशिप फ्लाइट 16 का है, जो फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा। स्पेस-X पूरी तरह से फिर से इस्तेमाल हो सकने वाले रॉकेट बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।