Loading...
मोबाइल सेवा शुरू करने की तैयारी में स्पेस-X, इस कंपनी को खरीदने पर हो रही बातचीत
मोबाइल सेवा शुरू कर सकती है स्पेस-X

मोबाइल सेवा शुरू करने की तैयारी में स्पेस-X, इस कंपनी को खरीदने पर हो रही बातचीत

Nov 03, 2026
08:44 am

क्या है खबर?

एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X अब अमेरिका में मोबाइल सेवा के कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी बूस्ट मोबाइल के साथ साझेदारी या अधिग्रहण का रास्ता तलाश रही है। बूस्ट मोबाइल की मूल कंपनी इकोस्टार के साथ पिछले कुछ महीनों से लगातार बातचीत चल रही है। इस सौदे के जरिए स्पेस-X अपने नाम से वायरलेस मोबाइल सेवा शुरू कर सकती है और सीधे मोबाइल ग्राहकों तक अपनी पहुंच बना सकती है।

योजना

क्या है स्पेस-X की योजना?

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेस-X बूस्ट मोबाइल को सीधे खरीदने या उसके मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है।

बूस्ट मोबाइल फिलहाल AT&T और T-मोबाइल से नेटवर्क किराये पर लेकर अपनी सेवाएं देती है। अगर यह सौदा होता है तो स्पेस-X को मोबाइल कारोबार में उतरने के लिए तैयार नेटवर्क और मौजूदा ग्राहक आधार मिल सकता है।

हालांकि, इस बातचीत को लेकर अभी तक किसी अंतिम समझौते की जानकारी सामने नहीं आई है।

चुनौती

AT&T, T-मोबाइल और वेरिजॉन बन सकते हैं बड़ी अड़चन

इस संभावित सौदे में स्पेस-X के सामने सबसे बड़ी चुनौती दूसरी मोबाइल कंपनियों की मंजूरी हो सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, स्पेस-X की नई सेवा को AT&T, T-मोबाइल और वेरिजॉन जैसे बड़े नेटवर्क ऑपरेटरों की सहमति की जरूरत पड़ सकती है। ये कंपनियां पहले ही मस्क को अपनी नेटवर्क सुविधाएं देने से इनकार कर चुकी हैं।

ऐसे में स्पेस-X के लिए अमेरिका में अपनी अलग मोबाइल सेवा शुरू करना और ग्राहकों तक पहुंच बनाना आसान नहीं होगा।

ADVERTISEMENT

तैयारी

स्टारलिंक के 5G नेटवर्क को मजबूत करने की तैयारी

स्पेस-X पहले से ही स्टारलिंक के जरिए सैटेलाइट इंटरनेट सेवा दे रही है और अब मोबाइल नेटवर्क में भी तेजी से विस्तार करना चाहती है।

पिछले साल कंपनी ने इकोस्टार से 2.6 अरब डॉलर के स्पेक्ट्रम लाइसेंस हासिल किए थे। इनका इस्तेमाल स्टारलिंक के 5G कनेक्शन को बेहतर बनाने और मोबाइल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने में किया जाना है।

कंपनी ने हाल ही में अमेरिका में प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता बनने की योजना भी जाहिर की है।

ADVERTISEMENT