
स्पेस-X ने 23 नए स्टारलिंक सैटेलाइट्स किए लॉन्च, अब 4,900 कर रहे काम
क्या है खबर?
अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X स्टारलिंक ब्रॉडबैंड सैटेलाइट्स की संख्या में लगातार वृद्धि कर रही है।
कंपनी ने आज (31 अक्टूबर) अपने 23 स्टारलिंक सैटेलाइट्स के एक नए बैच को फ्लोरिडा के कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया है।
इन सैटेलाइट्स को सुबह करीब 07:50 बजे फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया।
फाल्कन 9 रॉकेट सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजने के करीब 8.5 मिनट बाद पृथ्वी पर वापस लौट आया।
सक्रिय
4,900 सैटेलाइट्स कर रहे काम
एलन मस्क के स्वामित्व वाली अंतरिक्ष कंपनी अब तक 5,000 से अधिक स्टारलिंक सैटेलाइट्स लॉन्च कर चुकी है, जिनमें से लगभग 4,900 सैटेलाइट्स वर्तमान में लोगों को इंटरनेट की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।
कंपनी के पास 12,000 सैटेलाइट्स लॉन्च करने की मंजूरी है और उसने 30,000 अतिरिक्त सैटेलाइट्स को लॉन्च करने की अनुमति के लिए आवेदन भी किया है।
स्टारलिंक के जरिए कंपनी दुनिया के दूरगामी हिस्सों में लोगों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए लॉन्च की तस्वीरें
Falcon 9 launches 23 @Starlink satellites to orbit from Florida pic.twitter.com/4t9yALw73h
— SpaceX (@SpaceX) October 31, 2023