स्पेस-X ने सफलतापूर्वक लॉन्च किए 27 सैटेलाइट, अब तक हुए 11,000
स्पेस-X ने हाल ही में कैलिफोर्निया से 27 और स्टारलिंक सैटेलाइट सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में भेजे हैं। इस काम के लिए कंपनी ने अपने भरोसेमंद फाल्कन 9 रॉकेट का इस्तेमाल किया।
खास बात यह रही कि रॉकेट का बूस्टर प्रशांत महासागर में मौजूद 'ऑफ कोर्स आई स्टिल लव यू' नामक ड्रोन शिप पर वापस आकर पूरी तरह सही सलामत उतरा।
आजकल एलन मस्क के लिए यह एक आम बात हो गई है। इस नई उड़ान के साथ स्टारलिंक नेटवर्क में कुल सैटेलाइट्स की संख्या 11,000 के आंकड़े को पार कर गई है, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा सैटेलाइट सिस्टम बना देती है।
फाल्कन 9 की इस साल 118 उड़ानें
यह 2026 में फाल्कन 9 रॉकेट की 118वीं उड़ान थी और यह सिलसिला अभी जारी है। इसकी ज्यादातर उड़ानें स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क को मजबूत करने पर ही केंद्रित रही हैं।
केवल फाल्कन 9 ही नहीं, बल्कि स्पेस-X के फाल्कन हैवी और स्टारशिप रॉकेट भी इस साल 3-3 बार उड़ान भर चुके हैं। कंपनी जल्द ही एक और स्टारशिप टेस्ट की तैयारी में है।
यह साफ दिखाता है कि कंपनी कितनी तेजी से नई तकनीकों और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।