अमेरिकी सेना ने स्पेस-X को दी संवेदनशील डाटा तक पहुंच
टेक्नोलॉजी
स्पेस-X को अमेरिकी सेना के हाई-प्रिसिजन स्पेस ट्रैकिंग डाटा तक खास पहुंच मिल गई है। इस डाटा में धरती के चारों ओर घूम रहे सैटेलाइट और अंतरिक्ष का कचरा शामिल होता है।
इस कदम से एलन मस्क की कंपनी को अपने बढ़ते सैटेलाइट बेड़े को संभालने और वाणिज्यिक अंतरिक्ष दौड़ में आगे निकलने में काफी फायदा मिल सकता है।
ट्रैक्स की फंडिंग की चिंताएं
कुछ लोग इस बात को लेकर चिंता में हैं। उन्हें डर है कि कहीं स्पेस-X अंतरिक्ष ट्रैफिक कंट्रोल पर पूरी तरह कब्जा न कर ले, खासकर जब कंपनी के पहले से ही सरकार के साथ मजबूत संबंध हैं।
एक और चिंता ट्रैक्स को लेकर है, यह वो सिस्टम है, जिसे अंतरिक्ष में सबको बराबरी का मौका देने के लिए बनाया गया था, लेकिन यह फंडिंग की कमी से जूझ रहा है, वहीं स्पेस-X लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।