Page Loader
स्पेस-X क्रू-8 मिशन पृथ्वी पर 13 अक्टूबर काे करेगा वापसी, नासा ने दी यह जानकारी 
स्पेस-X क्रू-8 मिशन का दल 13 अक्टूबर को वापसी करेगा (तस्वीर: एक्स/@NASASpaceOps)

स्पेस-X क्रू-8 मिशन पृथ्वी पर 13 अक्टूबर काे करेगा वापसी, नासा ने दी यह जानकारी 

Oct 12, 2024
04:41 pm

क्या है खबर?

स्पेस-X का क्रू-8 मिशन रविवार (13 अक्टूबर) को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापसी (अनडॉक) करेगी। नासा के अनुसार, यह अंतरिक्ष यान स्थानीय समयानुसार सुबह 7:05 बजे ISS रवानगी लेगा और मौसम की स्थिति के आधार पर सोमवार को फ्लोरिडा के तट से दूर दोपहर करीब 3:38 बजे उतरेगा। इस अंतरिक्ष यान में नासा के अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट और जेनेट एप्स और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के मिशन विशेषज्ञ अलेक्जेंडर ग्रीबेनकिन सवार हैं।

शोध 

200 से अधिक प्रयोगों के साथ लौटेगा दल 

क्रू-8 मिशन को 2 प्रयासों के बाद मार्च में कैनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। 200 से अधिक विज्ञान प्रयोगों के साथ दल समय-संवेदनशील अनुसंधान करने में जुटा हुआ था। अब सात महीने तक ISS में अभियान को पूरा करने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों का दल वापस लौट रहा है। नासा के अनुसार, ड्रैगन का अनडॉकिंग अंतरिक्ष यान की तैयारी, रिकवरी टीम की तैयारी, मौसम, समुद्री स्थिति और अन्य कारकों पर निर्भर करेगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देख सकते हैं क्रू-8 की वापसी का लाइव