Page Loader
दक्षिण कोरिया 2028 तक लॉन्च करेगा अपना 6G नेटवर्क, खर्च होंगे हजारों करोड़ रुपये
दक्षिण कोरिया इस परियोजना परलगभग 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा

दक्षिण कोरिया 2028 तक लॉन्च करेगा अपना 6G नेटवर्क, खर्च होंगे हजारों करोड़ रुपये

Feb 21, 2023
01:37 pm

क्या है खबर?

दक्षिण कोरिया ने घोषणा की है कि वह 2028 तक अपना 6G नेटवर्क लॉन्च करेगा। कोरियाई विज्ञान मंत्रालय और ICT ने घोषणा की है कि दक्षिण कोरिया विश्व स्तरीय तकनीक, उन्नत सॉफ्टवेयर-आधारित अगली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क और नेटवर्क आपूर्ति को मजबूत करके अपना 6G नेटवर्क लॉन्च करेगा। इसके लिए दक्षिण कोरियाई सरकार अपने 6G नेटवर्क के विकास के लिए स्थानीय कंपनियों को सामग्री, पुर्जे और उपकरण बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

खर्च

इतना खर्च करेगी सरकार

दक्षिण कोरिया में कोर 6G तकनीक पर शोध करने वाला एक अध्ययन पहले से ही किया जा रहा है। इस परियोजना पर 62,500 करोड़ वॉन (लगभग 4,000 करोड़ रुपये) खर्च होंगे। इस परियोजना से दक्षिण कोरिया का लक्ष्य दुनिया को 6G तकनीक से मात देना है। दक्षिण कोरिया एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2022 में 5G पेटेंट के 25.9 प्रतिशत तक जिम्मेदार है। सरकार 6G पेटेंट में यह आंकड़ा 30 प्रतिशत या इसे अधिक करना चाहती है।