अंतरिक्ष से खूबसूरत दिखता है धरती की रात का नजारा, वीडियो आया सामने
टेक्नोलॉजी
अंतरिक्ष यात्री सोफी एडनॉट ने अंतरिक्ष से धरती की रात का एक शानदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शहर की चमचमाती रोशनियां, रंग-बिरंगी ऑरोरा और चांद के उदय का खूबसूरत नजारा दिख रहा है।
इसके साथ उन्होंने लिखा, "इंसानी गतिविधियों और कुदरती घटनाओं से जगमगाती धरती की रात। हमारा ग्रह कितना खूबसूरत है।"
वीडियो धरती के जुड़ाव को करता है उजागर
यह वीडियो दिखाता है कि धरती पर हर चीज एक-दूसरे से कैसे जुड़ी है, चाहे वह शहरों की रौनक हो या कुदरती रोशनी के शानदार नजारे।
यह हालिया पोस्ट एक बार फिर याद दिलाती है कि हमारा ग्रह कितना अद्भुत और शानदार है।