NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / स्मार्टवॉच ने दिल का दौरा पड़ने पर बचाई कंपनी के CEO की जान
    अगली खबर
    स्मार्टवॉच ने दिल का दौरा पड़ने पर बचाई कंपनी के CEO की जान
    स्मार्टवॉच ने एक कंपनी के CEO की जान बचाई है (तस्वीर: फ्रीपिक)

    स्मार्टवॉच ने दिल का दौरा पड़ने पर बचाई कंपनी के CEO की जान

    लेखन रजनीश
    Nov 09, 2023
    04:51 pm

    क्या है खबर?

    स्मार्टवॉच लोगों को दिल के दौरे से बचाने से लेकर किसी दुर्घटना के समय परिजनों को नोटिफिकेशन भेजने और बाथरूम आदि में गिरने पर जानकारी देने में सक्षम हैं।

    अपनी इन्हीं क्षमताओं के चलते अब तक स्मार्टवॉच ने कई लोगों की जान बचाई है।

    अब स्मार्टवॉच ने ब्रिटेन की एक कंपनी के CEO को दिल का दौरा पड़ने पर बचाने में मदद की।

    जान लेते हैं पीड़ित शख्स ने इस घटना के बारे में क्या बताया।

    रिपोर्ट

    स्मार्टवॉच के जरिए पत्नी को घटना की जानकारी दे पाए CEO 

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, हॉकी वेल्स के 42 वर्षीय CEO पॉल वफाम अपने घर के पास सुबह दौड़ रहे थे और अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ।

    वह किसी तरह अपनी स्मार्टवॉच के जरिए अपनी पत्नी से संपर्क करने में कामयाब रहे, जिन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

    उन्होंने वेल्स ऑनलाइन को बताया, "मैं सामान्य तौर पर सुबह 7 बजे दौड़ने गया और लगभग 5 मिनट के भीतर मेरे सीने में तेज दर्द हुआ।"

    ब्लॉकेज

    एक धमनी पूरी तरह ब्लॉक होने से पड़ा दिल का दौरा

    उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल में पता चला कि उनकी एक धमनी में पूरी तरह ब्लॉकेज के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

    हालांकि, स्मार्टवॉच की मदद से समय रहते वो अपनी पत्नी को जानकारी दे पाए, जिससे समय पर उन्हें इलाज मिल सका।

    वफाम के मुताबिक, यह उनके लिए झटका देने वाला था क्योंकि उनका वजन अधिक नहीं है और वो खुद को फिट रखने के कोशिश करते हैं इसलिए उन्हें कोई जोखिम नहीं था।

    रक्षक

    कई सेंसर के जरिए काम करती हैं स्मार्टवॉच

    स्मार्टवॉच कई मौकों पर जीवन रक्षक साबित हुई हैं। स्मार्टवॉच हार्ट रेट, ईसीजी सहित तापमान मापने वाले विभिन्न सेंसर से लैस होती हैं।

    इन्हीं सेंसर की मदद से स्मार्टवॉच यूजर्स के स्वास्थ्य से जुड़ी असामान्य गतिविधियों का पता लागकर उन्हें सूचित करती हैं और इस तरह से ये लोगों की जान बचाने में मददगार होती हैं।

    हालांकि, एक बात का ध्यान रखें कि बाजार में मिलने वाली सभी स्मार्टवॉच में ये फीचर्स नहीं होते हैं।

    फीचर

    ये कंपनियां बनाती हैं बेहतरीन स्मार्टवॉच

    बाजार में ऐपल, सैमसंग और गूगल सहित कुछ अन्य कंपनियों की स्मार्टवॉच हैं, जो बेहतरीन हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ आती हैं। हालांकि, इनकी कीमत भी 2-3 हजार रुपये में आने वाली सामान्य स्मार्टवॉच के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होती है।

    समय के साथ स्मार्टवॉच के हेल्थ और ऐप आधारित अन्य फीचर्स काफी अपग्रेड हुए हैं।

    इनमें हार्ट रेट नोटिफिकेशन से लेकर, अनियमित धड़कनों से जुड़े नोटिफिकेशन, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, फाल डिटेक्शन जैसे फीचर्स होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्मार्टवॉच

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    स्मार्टवॉच

    सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 सीरीज स्मार्टवॉच FCC पर हुई लिस्ट, जानिए फीचर्स  सैमसंग
    पेबल फ्रॉस्ट प्रो और क्रेस्ट स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    नॉइजफिट वोर्टेक्स 150 से अधिक वॉच फेस के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स टेक्नोलॉजी
    सैमसंग वन UI 5 वॉच अपडेट के साथ फोन में डाटा ट्रांसफर करना होगा आसान- रिपोर्ट सैमसंग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025