Page Loader
कल अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगी मशहूर गायिका कैटी पेरी, ये महिलाएं भी होंगी साथ 
कल अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगी मशहूर गायिका कैटी पेरी (तस्वीर: ब्लू ओरिजन)

कल अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगी मशहूर गायिका कैटी पेरी, ये महिलाएं भी होंगी साथ 

Apr 14, 2025
10:33 am

क्या है खबर?

अमेरिकी पॉपस्टार कैटी पेरी कल (15 अप्रैल) को एक खास महिला अंतरिक्ष मिशन पर रवाना होंगी। जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजन अपने न्यू शेपर्ड रॉकेट से इन्हें भारतीय समयानुसार कल शाम 7 बजे अंतरिक्ष में भेजेगी। यह उड़ान लगभग 11 मिनट की सबऑर्बिटल यात्रा होगी, जिसमें अंतरिक्ष की सीमा तक पहुंचने के बाद पृथ्वी पर वापसी होगी। 1963 के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब कोई ऑल-वुमन क्रू अंतरिक्ष में जाएगा।

मिशन

कैटी पेरी के साथ ये 5 महिलाएं भी होंगी सवार 

इस मिशन में पेरी के साथ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, टेलीविजन होस्ट गेल किंग, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व वैज्ञानिक आइशा बोवे शामिल हैं। ये 6 महिलाएं पृथ्वी से करीब 100 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाएंगी, जिसे करमन रेखा कहा जाता है और जिसे अंतरिक्ष की आधिकारिक सीमा भी माना जाता है। आप मिशन के लॉन्च को कल शाम 05:00 बजे से लाइव देख सकेंगे।

मिशन

उड़ान का उद्देश्य और खासियत क्या है? 

यह मिशन ब्लू ओरिजन के न्यू शेपर्ड प्रोग्राम NS-31 का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य अंतरिक्ष यात्राओं के जरिए नई पीढ़ी को प्रेरित करना है। उड़ान के दौरान सभी महिलाओं को लगभग 4 मिनट तक भारहीनता का अनुभव होगा। अब तक ब्लू ओरिजन 52 लोगों को अंतरिक्ष में ले जा चुकी है, जिनमें जेफ बेजोस और अभिनेता विलियम शैटनर भी शामिल रहे हैं। पेरी की उड़ान से कंपनी एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है।