वैज्ञानिकों ने डेंगू मच्छर के लार्वा को खत्म करने में नैनोकम्पोजिट सामग्री का दिया सुझाव
डेंगू से निपटने के लिए वैज्ञानिकों ने एक नया और दिलचस्प तरीका खोज निकाला है। उन्होंने एक ऐसी फिल्म तैयार की है, जो रेशम और चांदी के नैनोकणों से मिलकर बनी है। यह फिल्म मच्छरों के लार्वा और प्यूपा को पूरी तरह मार डालती है।
डॉ दिनेश अमलनेरकर, डॉ रविंद्र चौधरी और उनकी टीम ने इस पर लंबा शोध किया है। उनके शोध के मुताबिक, इस नए मिश्रण ने उन लार्वा और प्यूपा को 100 फीसदी खत्म कर दिया, जिन्हें एडीज एजिप्टी मच्छरों से लिया गया था। यही मच्छर मुख्य रूप से डेंगू फैलाने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी यह है कि डेंगू को उसके स्रोत पर ही नियंत्रित किया जा सकता है।
डेंगू पर काबू पाने में मिलेगी मदद
अगर, यह तरीका बड़े पैमाने पर अपनाया जाता है तो डेंगू के बढ़ते मामलों को काफी हद तक काबू किया जा सकता है। अनुसंधानकर्ताओं को उम्मीद है कि ऐसी सामग्री डेंगू को जड़ से खतम करने का एक नया रास्ता खोल सकती है।