अगले 3 सालों में AI विज्ञान के क्षेत्र में लाएगा बड़े बदलाव, टिक-टॉक CEO का दावा
टिक-टॉक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शाओ जी च्यूका मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अगले 2 से 3 सालों के भीतर विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव ला सकता है।
सिंगापुर में एक कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि भौतिकी, बायोटेक, रसायन विज्ञान और मैटेरियल साइंस जैसे क्षेत्र हैं, जहां AI के दम पर कई नई खोजें हो सकती हैं।
च्यू ने बाइटडांस के अपने AI टूल प्रोटीनिक्स-v2 का भी जिक्र किया। यह टूल जैव-आणविक संरचना (बायोमॉलिकुलर स्ट्रक्चर) का अनुमान लगाता है और दवाओं की खोज के क्षेत्र में भी इसका अच्छा इस्तेमाल हो सकता है।
वैज्ञानिकों के साथ सहयोग करना चाहती है बाइटडांस
शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म के प्रमुख ने बताया कि बाइटडांस AI के जरिए शोध को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिकों के साथ मिलकर काम करना चाहती है।
उन्होंने यह भी माना कि लोग शायद अभी इसकी क्षमताओं को कुछ ज्यादा ही बता रहे हैं, लेकिन लंबे समय में इसके असर को कम करके आंका जा रहा है। ठीक वैसे ही जैसे मेटा और गूगल जैसी कंपनियां इस तरह की तकनीक में अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने कई चिंताओं का भी जिक्र किया। च्यू ने साफ कहा कि जैसे-जैसे ताकतवर AI सिस्टम और आम होते जाएंगे, वैसे-वैसे नैतिक मुद्दों और साइबर सुरक्षा से जुड़े जोखिमों पर मजबूत सुरक्षा उपायों के साथ ध्यान देना बहुत जरूरी होगा।