Page Loader
स्मार्ट घरेलू उपकरणों की शिपमेंट में दर्ज हुई 5.6 प्रतिशत की गिरावट- रिपोर्ट
शिपमेंट में गिरावट पूरे साल बने रहने की संभावना है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

स्मार्ट घरेलू उपकरणों की शिपमेंट में दर्ज हुई 5.6 प्रतिशत की गिरावट- रिपोर्ट

Jul 02, 2023
04:19 pm

क्या है खबर?

वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच स्मार्ट घरेलू उपकरणों की शिपमेंट में गिरावट दर्ज हुई है। इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (IDC) के अनुसार, 2023 की पहली तिमाही में स्मार्ट घरेलू उपकरणों की वैश्विक शिपमेंट 5.6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) गिरकर 18.6 करोड़ यूनिट रह गई। इस अवधि में सबसे अधिक गिरावट का सामना स्मार्ट स्पीकर और नेटवर्क वीडियो मनोरंजन उपकरणों को करना पड़ा, जो पिछले साल की तुलना में क्रमशः 15.4 प्रतिशत और 7.8 प्रतिशत कम है।

गिरावट

पूरे साल गिरावट रहने की है संभावना

कमजोर उपभोक्ता मांग और आर्थिक अस्थिरता के कारण बाजार पर महत्वपूर्ण गिरावट का दबाव पूरे साल बने रहने की संभावना है। इस दबाव के कारण 2023 में समग्र बाजार में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। हालांकि, IDC को उम्मीद है कि बाजार 2024 में विकास की ओर लौट आएगा और 2027 तक जारी रहेगा। बाजार में तेजी के कारण 2027 में डिवाइस वॉल्यूम के 1.1 अरब शिपमेंट तक पहुंच जाने की संभावना है।