वैज्ञानिकों ने समुद्री पानी को शुद्ध कर हाइड्रोजन बनाने वाला डिवाइस बनाया
सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सोलर आधारित डिवाइस बनाया है, जो बिल्कुल असली पत्ते जैसा काम करता है। यह सूरज की रोशनी का इस्तेमाल करके हाइड्रोजन ईंधन बनाता है और साथ ही समुद्री पानी को शुद्ध भी करता है।
यह खोज ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और समुद्री पानी को साफ रखने की दिशा में एक बड़ी छलांग हो सकती है।
हाइड्रजीन को करता है कम
यह डिवाइस कम से कम 72 घंटे तक लगातार चलता रहता है और कुशलता से हाइड्रोजन बनाता है। साथ ही यह पानी में मौजूद नुकसानदायक हाइड्रजीन की मात्रा को इतना कम कर देता है कि वह सुरक्षा मानकों से भी बहुत नीचे आ जाती है।
यह सब खास सामग्री के कारण संभव हो पाता है, जो केवल सूरज की रोशनी का इस्तेमाल कर रसायनों को तोड़ देते हैं। इसके लिए किसी बाहरी बिजली की जरूरत नहीं पड़ती।
हालांकि, अभी यह शुरुआती दौर में है, फिर भी वैज्ञानिक इसे और ज्यादा टिकाऊ बनाने और अलग-अलग जगहों पर काम करने लायक बनाने के तरीकों पर शाेध कर रहे हैं।