वैज्ञानिकों ने हिमालय के नीचे इंडियन प्लेट टूटने का लगाया पता, पुराने दावों को मिली चुनौती
एक नए अध्ययन पता चला है कि हिमालय के नीचे इंडियन प्लेट शायद 2 हिस्सों में बंट रही है। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला कैसे बदल रही है और दक्षिण एशिया में भविष्य में भूकंप के खतरों पर इसका क्या असर हो सकता है।
कई दशकों से वैज्ञानिकों का मानना था कि विशाल इंडियन प्लेट एक ठोस स्लैब की तरह तिब्बत के नीचे खिसक रही है और धीरे-धीरे हिमालय को ऊपर उठा रही है।
डेलैमिनेशन का दक्षिणी तिब्बत की भूगर्भीय दरारों से संबंध
शोधकर्ताओं ने सैकड़ों सीस्मिक स्टेशनों से आंकड़े जुटाए और तिब्बत के झरनों से हीलियम गैस के नमूनों का भी विश्लेषण किया। दक्षिण-पूर्वी तिब्बत में उन्होंने देखा कि मेंटल की परत नीचे की ओर धंस रही है, जबकि गर्म पदार्थ उसकी जगह ऊपर आ रहा है। इस पूरी प्रक्रिया को गैर-परतबंदी (डेलैमिनेशन) कहा जाता है। यह जमीन के नीचे हो रही हलचल दक्षिणी तिब्बत की सक्रिय भूगर्भीय दरारों से जुड़ी हुई लगती है। इसका मतलब है कि यह पूरे इलाके में भूकंप के खतरों पर असर डाल सकती है।