बीटलजूस के वायुमंडल में एक छिपे हुए तारे ने हलचल मचाई
पता चला है कि ओरियन तारामंडल में दिखने वाला चमकीला लाल तारा बेटेल्गेयूज (आर्द्रा) एक राज छिपाए हुए है। एक और तारा सिवरहा वास्तव में इसके वातावरण में घुसकर इसकी बाहरी परतों को प्रभावित कर रहा है।
वैज्ञानिकों ने 5 साल तक बारीकी से अध्ययन करने के बाद कुछ बेहद शक्तिशाली दूरबीनों (टेलीस्कोप) की मदद से इसका पता लगाया।
खोज से तारों के एक-दूसरे पर प्रभाव का चलेगा पता
बीटलजूस के वातावरण की मैपिंग करते हुए शोधकर्ताओं को मोलस्फेयर नाम की एक ठंडी परत मिली, जिसमें आणविक गैस भरी हुई है।
सिवरहा जब बीटलजूस के वातावरण में परिक्रमा करता हुआ गुजरता है तो वह आस-पास की गैस को धकेलता है, जिससे पैदा हुई हलचल उसके वातावरण को परेशान कर सकती है और बीटलजूस के आकार को भी बदल सकती है।
इस खोज से वैज्ञानिकों को यह समझने में और मदद मिल सकती है कि विशाल तारे एक-दूसरे को कैसे प्रभावित करते हैं? खासकर 2019-20 में बीटलजूस के रहस्यमय 'ग्रेट डिमिंग' के बाद जब हर कोई अंदाजा लगा रहा था कि क्या हुआ था।